अखिलेश यादव की लोकप्रियता से मुलायम हुए गदगद,घर जाकर दिया आशीर्वाद

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रिक्त ग्यारह सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है।आए नतीजों व जनता का रुझान से एक बात तो साफ है कि जनता ने जहां सत्ता भाजपा को दिया है वहीं विपछ के रूप में सशक्त समर्थन सपा को देकर अपना संदेश साफ कर दिया है।उप चुनावों के परिणाम से भाजपा के माथे पर सिकन लाने का काम जरूर किया होगा।इस उप चुनाव के परिणाम से पता चलता है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है आने वाले दिनों में सपा के लिए किसी अच्छे दिन से कम नहीं है।यदि सपा लोकसभा में भी एकेले चुनाव लड़ी होती तो शायद आज परिणाम अलग होते ऐसा कयास लगाया जा रहा है।अखिलेश यादव का हौसला बढ़ाने सपा संरछक नेता मुलायम सिंह यादव खुद उनके घर जाकर अपना आशीर्वाद दिया फिर पार्टी कार्यालय में काफी देर बैठकर लोगो से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
उप चुनावों में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भजापा को अधिक सीट भले दी हो लेकिन भाजपा को नसीहत भी दी है कि यदि जनता के हित में कार्यों को नहीं किया तो आगामी दो हजार बाईस के आम चुनावों में जनता का रुख क्या होगा इसका एहसास करवा दिया है।जहां तक उप चुनाव हमेशा सत्ता के इर्द गिर्द है रहती है लेकिन मजबूत सरकार होने के बाद भी एक तगड़ा विपच्छ के रूप में ग्यारह में से तीन सीटों पर कब्जा कर बाकी सभी सीटों पर नंबर दो के रूप में कड़ी चुनौती दी है तो जनता का रुझान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है जो आने वाले दिनों में भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी।जनता ने एक बार बसपा कांग्रेस की नकार दिया है इस चुनाव के परिणाम से ऐसा लगता है कि आगामी चुनाव में भाजपा बनाम सपा की आमने सामने की टक्कर होने के आसार नजर आने लगे है ।सपा के कार्यकर्ताओं में जी ऊर्जा उत्साह देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि अब भाजपा को कोई एक भी मौका नहीं देना चाहिए जिससे बिपछ को इसकी भुनाने का मौका मिले।कुल मिलाकर सपा के मुखिया अखिलेश यादव सरलता सुगमता के लोग कायल है दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से आने वाले दिनों में सपा के लिए निश्चित ही अच्छे दिन आने के शुभ संकेत है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी जीते विधायकों को हार्दिक बधाई दी है और जो नहीं जीत सके उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है हौसला बनाए रखने के साथ विधानसभा में अपनी जिम्मेदारी निभाए जनता की सेवा करने का आह्वान किया।